गुलाब चक्कर में प्रात: 11:00 बजे होगा लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
रतलाम 18 फरवरी । इंदौर में 550 मीट्रिक टन क्षमता के गोबर-धन (बायो सीएनजी) प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी द्वारा आज 19 फरवरी षनिवार को इंदौर से दोपहर 01:00 बजे किया जायेगा।
गीले कचरे का प्रसंस्करण कर सीएनजी बनाने वाले एशिया के के सबसे बड़े प्लांटस के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गुलाब चक्कर में एलईडी के माध्यम से किया जायेगा। गुलाब चक्कर में आयोजित कार्यक्रम में प्रात: 11:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता में उत्कृश्ट कार्य करने वाले नागरिक, स्वंय सेवी संस्थाऐं, सफाई मित्र आदि का सम्मान एवं पुरस्कृत किया जायेगा जिसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट लिंक के अलावा फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से किया जायेगा जिसे नागरिक अपने मोबाईल, कम्प्यूटर, टेलीविजन के माध्यम से देख सकते है।