नमक हराम मानव धर्म समाज और देश का शत्रु है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

हल्दीघाटी चेतक स्मारक 18 फरवरी 2022 । नमक हराम मानव धर्म समाज और देश का शत्रु है नमक हलाल बनो लेकिन नमक हराम नहीं उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि उपकारी को अनदेखा करना साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है।
उन्होंने कहा कि उपकारी का बदला कभी नहीं चुका सकते उनके चरणों में सर्वस्व न्योछावर करें तो भी मुक्त नहीं हो सकता।मुनि कमलेश ने बताया कि जो जननी और जन्मभूमि का वफादार नहीं वह गद्दार है वह मानवता पर कलंक है । राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि जाति पंथ प्रांत नाम पर टकराने वाली अल अलगाववादी हैं सबसे बढ़कर राष्ट्र है राष्ट्र रक्षा सर्वोपरि धर्म है। जैन संत ने बताया कि राणा प्रताप ने किसी धर्म नहीं अन्याय के खिलाफ क्रांति का शंखनाद किया समझौता नहीं किया।
हल्दीघाटी पधारने पर म्यूजियम के प्रमुख श्री मोहनलाल जी श्रीमाली एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ने हार्दिक अभिनंदन किया गौशाला का प्रस्ताव पास किया गया घनश्याम मुनि गौतम मुनि ने सभी को आशीर्वाद दिया चेतक घोड़े के स्मारक पर नवकार मंत्र का जाप कराया 20 फरवरी को फतेहपुर 21 फरवरी को गोगुंदा गौशालाओं का कार्यक्रम है।

Play sound