
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों ने विधायक चेतन्य काश्यप से भेंटकर आभार जताया। श्री काश्यप ने सभी पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मण्डल की ओर से श्री काश्यप का 51 किलो वजनी माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, मोर्चा पदाधिकारी सुनील पाल, प्रियेश छाजेड़, किशोर बड़गोत्या, दीपक महावर, प्रीति खण्डेलवाल, धर्मेन्द्र बागड़ी, अनिता कटारा, विवेक शर्मा, चेतना पाटीदार, विजय पाटीदार, चेतन टांक, बसंतीलाल धाकड़, प्रकाश बंशीवाल, तन्मय त्रिवेदी, संतोष बैरागी, जयेश वसावा, संजय पण्ड्या, अभिषेक शर्मा सहित अन्य मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।