

रतलाम 20 फरवरी । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार नगर में ऐसे दुकानदार व नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करते हैं, मलबा डालकर अतिक्रमण करते है उन पर लगाम लगाने हेतु संबंधितों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 20 फरवरी को राम मंदिर क्षेत्र में मोहित लोखण्डवाला द्वारा मकान का मलबा डालने व गंदगी करने पर 5000 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा सुमित ट्रेवल्स द्वारा अपनी दो बसो को नगर निगम स्वामित्व की भूमि पर अवैध तरीके से पार्क करने पर बसो को सील कर जब्त किया गया।