रतलाम। जिले में 27 फरवरी को 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जागरूकता रैली को सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे एवं डीआईओ डॉ. वर्षा कुरील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में 0 से 5 वर्ष के 211080 बच्चों को रविवार को पोलियों दवा की दो बुद पिलाने के लिए तैयारियां की गई है। इसके लिए 3446 कर्मचारी 1716 टीम, 1192 बूथ के माध्यम से दवा पिलाने का कार्य करेंगे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 27 फरवरी को बूथ पर एवं 28 फरवरी एवं 2 मार्च को छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
कार्यक्रम में हर बूथ पर दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। एक कर्मचारी बच्चों को दवा पिलाएगा तथा दूसरा सहयोगी बच्चों की अंगुली पर निशान लगाएगा ताकि दवा से वंचित बच्चों की पहचान की जा सके । भारत में पोलियो का अंतिम प्रकरण 2011 में कलकत्ता के हावडा में देखा गया था। अन्य पडोसी देशों में प्रकरण मिलने के कारण बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाना आवश्यक है । पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर शहर सराय होते हुए पुन: जिला चिकित्सालय पर समाप्त हुई। रैली के दौरान श्री आशीष चौरसिया, श्री लोकेश वैष्णव, श्री हिमांशु व्यास, श्री शरद शुक्ला, श्री जयंत शर्मा, श्री निलेश चौहान, श्री अनिल परिहार, श्रीमती मीनाक्षी गौड, श्री वैभव पंडया, श्री दर्पण त्रिवेदी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, शासकीय नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राऐं एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।