इंदौर को मिले 2027 का वर्षायोग : श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के श्रीचरणों में श्रीफल भेंट कर किया निवेदन

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं महिला परिषद् संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन ने वर्ष 2027 ससंघ वर्षायोग स्थापना की मंगल भावना गुरु चरणों में व्यक्त की

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ को वर्ष 2027 का पावन वर्षायोग सर सेठ हुकुमचंद जी जैन की धर्म नगरी इंदौर में स्थापित हो, ऐसी मंगल भावनाओं के साथ दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी श्री राजेश जैन दद्दू एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन ने श्रीफल भेंट कर विनय पूर्वक निवेदन किया।
इस अवसर पर राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इंदौर की धर्मप्रेमी जनता विगत कई वर्षों से गुरुदेव के वर्षायोग की प्रतीक्षा कर रही है। इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा हर्ष जैन , महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, आजाद जी जैन डॉ जैनेन्द्र जैन, सपना मनीष गोधा हंसमुख गांधी, टीके वेद ,नेमीबडकुल अशोक खासगीवाला प्रीतपाल टोंग्या सुशील पांड्या धर्मेन्द्र पाटनी मनीष मोना , कमलेश जैन प्रदीप बड़जात्या भुपेंद्र जैन एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती रेखा जैन ममता जैन उर्मिलागांधी एवं समस्त जैन समाज सोशल ग्रुप फेडरेशन,पुलक चेतना मंच, समस्त महिला परिषद्, संगठन, मंडल सब की मंगल भावनाएं पट्टाचार्य गुरुदेव के संसघ सान्निध्य, में समर्पित की ।
दद्दू ने कहा की गुरु देव की आगम अनुकूल चर्या साधना , देशना और आशीर्वाद से मालवा की धरा पावन होगी और समाज को आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। श्रीमती मुक्ता जैन ने कहा कि महिला परिषद् एवं सकल जैन समाज इंदौर की ओर से हम सभी का भाव है कि गुरुदेव का 2027 का वर्षायोग इंदौर में हो, जिससे चातुर्मास के दौरान धर्म, साधना और संस्कारों की गंगा बहे।
गुरुदेव ने दोनों की मंगल भावना को शीर्वाद स्वरूप मुस्कुराते हुए स्वीकार किया और मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज दिगम्बर जैन श्रमण-संस्कृति के उत्कृष्ट पट्टाचार्य हैं और उनके ससंघ सान्निध्य में देशभर में धर्म की प्रभावना निरंतर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *