रतलाम । रतलाम जिले में पल्स पोलियो कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा बाल चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो विरोधी खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में शिवांश माता पिंकी निवासी खेतलपुर और अधिराजसिंह माता पूजा निवासी ग्राम चौराना जिला रतलाम को सबसे पहले पोलियो दवा की दो बूंद पिलाई गई। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने रतलाम जिले के सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा अनिवार्य रूप से पिलाने का अनुरोध किया है।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे, डीआईओ डॉक्टर वर्षा कुरील, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. रितेश बजाज, बाल चिकित्सालय के संस्था प्रभारी डॉ. आर.सी. डामोर, डीपीएम डॉ. अज़हर अली, श्री आशीष चौरसिया, श्री लोकेश वैष्णव, श्री निलेश चौहान एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।