
जावरा (अभय सुराणा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सुखेड़ा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रितिक जोशी के मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए ढोल धमाका आतिशबाजी के साथ सम्मान किया इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री श्री के.के.सिह जी कालूखेडा ओर श्री कान सिंह जी चौहान के निवास पर जाकर उनका आभार व्यक्त किया साथ ही भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र जी शर्मा भाजपा के पूर्व जिला मंत्री श्री सुनील भावसार एवं जिला पंचायत सदस्य श्री रितेश जैन ,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरीराम जी शाहा, भाजपा पूर्व जीला उपाध्यक्ष दीलीप जी शाकल्य का भी आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया इस अवसर पर नवनियुक्त सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव जी पवार सांसद सुधीर जी गुप्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री के के सिंह जी कालू खेड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी लुनेरा भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री विप्लव जैन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सभी को साथ लेकर भाजपा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा और आने वाले प्रत्येक चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से भाजपा को और मजबूत करने का काम करेगा इस अवसर पर युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।