शासकीय उ. मा. वि. दीनदयाल नगर रतलाम में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम । शासकीय उ. मा. वि. दीनदयाल नगर रतलाम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सघन पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” के साथ-साथ “एक विद्यार्थी – एक पौधा, एक परिवार – एक पौधा” अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ । विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा एवं समस्त स्टाफ द्वारा पर्यावरण का महत्व बताते हुए बच्चों को प्रेरित किया गया।इको क्लब प्रभारी मधु परिहार द्वारा विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को एक-एक पौधा रोपित करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने अपने घर से लाए हुए नीम, पपीता एवं तुलसी के पौधों का स्कूल परिसर में रोपण किया तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *