विक्षिप्त जनों के प्रति अपनेपन और वृद्धजनों  के लिए सम्मान और प्यार की जरूरत-ला दिनेश शर्मा

लायंस ऑफ रतलाम द्वारा सेवा सप्ताह का समापन

रतलाम । लायंस आफ रतलाम द्वारा इंटरनेशनल लायंस के निर्देश पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती से आयोजित किया जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का समापन सांगोद ग्राम स्थित अपना घर तथा विरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम मैं कार्यक्रम आयोजित कर समापन किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर ला.दिनेश शर्मा की उपस्थिति में विभिन्न सेवा कार्यों को संपादित किया गया । सर्वप्रथम अपना घर में लायंस क्लब रतलाम गोल्ड द्वारा विक्षिप्त जनों को भोजन कराकर तथा जीवन उपयोगी  सामग्री प्रदान कर उन्हें सामान्य जीवन जीने का आग्रह किया गया। वही विरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम के वृद्धो को भोजन करवा कर उनका सम्मान किया गया ।
दोनों कार्यक्रम में सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर दिनेश शर्मा ने कहा कि दोनों ही वर्ग के लोग हमारे लिए अत्यंत आदरणीय और सम्मानित है। अपना घर में अपनेपन को प्रदान करना है और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा करके जो आनंद की अनुभूति होती है उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती है । यहां रहने वाले वृद्धजन हमेशा प्रेम और स्नेह की अभिलाषा रखते हैं उन्हें हम जितना प्रेम और अपनापन और सम्मान दे सकते हैं हमें देना चाहिए। कार्यक्रम को झोन चेयरपर्सन एम.के.जैन, कुलदीप त्रिवेदी ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर गोल्ड अध्यक्ष ला.संतोष जोशी, लायंस क्लब अभिमा अध्यक्ष सुषमा दवे, सहित ला.रामनारायण मौर्य, ला.जगदीश सोनी, ला.नीलिमा छवि सिंह, ला.मनीष गांधी, ला.निलेश पोरवाल, सुनील जैन, नीरज सुरोलिया, कल्पना राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, कुसुम चाहर, आरती दीक्षित, सुनीता पाठक,मनीष टाक, मनीष जोशी, ला.शशि संघवी, भारती राहोरी, दिलीप वर्मा, दिनेश कुमार, शुभांगी जोशी सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन भारती राहोरी ने तथा आभार आरती त्रिवेदी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *