साक्षात्कार : विद्यालय से हमें केवल ज्ञान ही नहीं अपितु अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी मिलता है

रतलाम। विद्यालय से हमें केवल ज्ञान ही नहीं अपितु अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी मिलता है जो हमारे जीवन के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही अपने शिक्षक से मिला मार्गदर्शन एवं प्रेरणा हमें चुनौतियों का सामना एवं अपने भविष्य को आकार देने में मदद करती है । यह बात रतलाम रेल मंडल में पदस्थ राधा पांचाल ने मध्य प्रदेश शासन की योजना “एजुकेशन फॉर ऑल” के लिए जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम की छात्रा सिमरन परमार एवं पत्रिका की प्रधान संपादक विनीता ओझा से विशेष साक्षात्कार में कही । उन्होंने कहा कि विद्यालय में संचालित अनेक रचनात्मक, शारीरिक, मानसिक, गतिविधियां हमारे संचार कौशल और टीमवर्क भावना को बढ़ाती है जो हमारे भावनात्मक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ स्वयं को जानने एवं कमियों को सुधारने में सहायक होती है । साथ ही विद्यालय में दोस्तों के साथ बिताए गए पल हमारी स्मृतियों में साथ रहते हैं जो हमें रोमांचित भी करते हैं तथा अपने बचपन में लौट जाने को प्रेरित भी करते हैं । एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे अपना लक्ष्य साधने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा, पर मैं उन चुनौतियों का सामना करने में सफल रही और यह यात्रा आज भी अनवरत चल रही है । रेल सेवा के साथ-साथ देश सेवा के लिए में रेलवे सिविल डिफेंस की वालंटियर भी हूं जो आपदा में दूसरों की मदद करना सीखाता है जिसके लिए मुझे मुंबई स्थित प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण भी मिला । उन्होंने कहा कि पढ़ाई के बाद अपने करियर का चुनाव अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार करना चाहिए। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखकर परिश्रम करें अवश्य सफल होंगे तथा जीवन में हमेशा कुछ अच्छा करने की इच्छा रखें इसी से आपकी प्रगति संभव होगी । साक्षात्कार का मार्गदर्शन प्राचार्य मंजूलता जादौन ने किया । किरण मालवीय, कृष्ण पाल डोडियार, सिल्वर निनामा, योगिता रैंडा, वर्षा सोलंकी, चंचल मईडा,सुमन मईडा,शंकर झोड़ियां, साइना मईडा, तनप्रीत रोझा,शैतान भाभर,गरिमा केलवा ने अपनी रचनाए प्रस्तुत की । सहयोगी के रूप में विजय पांचाल उपस्थित रहे । रेल कर्मी एवं सिविल डिफेंस वालियंटर राधा पांचाल का आभार विनीता ओझा ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *