श्रीमद्भागवत कथा में क्षत्रिय समाज ने पोथी पूजन कर आचार्य श्री रामानुजजी एवं गुप्ता परिवार का भव्य अभिनंदन किया

रतलाम । स्थानीय श्री जी पैलेस में गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सात दिवसीय पावन एवं भव्य आयोजन के दौरान धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक सद्भाव एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जी.जी. सिंह राठौर, इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह डोडिया के साथ क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजन सर्वश्री महेन्द्रसिंह डोडिया, नरेन्द्रसिंह राठौर, अजीतसिंह चुंडावत, किसान मोर्चा के जिलाध्य्क्ष श्री धर्मेंद्रसिंह बागेड़ी, एस डी ओ मंजीतसिंह बागेड़ी, दिलीपसिंह राजावत एवं लोकेन्द्र सिंह राठौर ने श्रद्धाभाव से पोथी पूजन कर कथा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
पोथी पूजन के पश्चात पूज्य आचार्य श्री रामानुजजी का राजपुताना पाग एवं शाल पहनाकर अभिनंदन* किया गया। साथ ही इस भव्य धार्मिक आयोजन के सूत्रधार एवं आयोजक परिवार के सर्वश्री उमेशचंद्र गुप्ता, कमलकुमार गुप्ता, अभिनव गुप्ता, आदित्य गुप्ता, प्रहलाद अग्रवाल एवं ऋषि अग्रवाल का राजपुताना पाग पहनाकर रतलाम में ऐतिहासिक, अभिनव एवं सफल आयोजन हेतु आत्मीय सम्मान किया गया।
इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जी जी सिंह राठौर ने आयोजन की भव्यता, आध्यात्मिक गरिमा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए गुप्ता परिवार, अग्रवाल परिवार एवं समस्त भक्तगणों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस सम्मान समारोह के संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह डोडिया ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन केवल धार्मिक आस्था के संवाहक ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।
आयोजक श्री उमेश गुप्ता जो की भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक रहे हैं ने कहा की जनकल्याण एवं समाज सेवा के कार्यों को ध्यान में रखते हुए पूज्य आचार्य श्री रामानुज जी के आशीर्वाद से अग्रवाल सेवा ट्रस्ट का गठन किया गया हैं श्री गुप्ता ने भागवत कथा के आयोजन को लेकर कहा की ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, संस्कार एवं धर्म के प्रति निष्ठा की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा की आयोजक गुप्ता परिवार ने अपनी अटूट श्रद्धा, निःस्वार्थ सेवा एवं अनुकरणीय समर्पण से इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की है। महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी ने भगवान श्रीकृष्ण के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कामना की कि उनकी असीम कृपा गुप्ता-अग्रवाल परिवार एवं समस्त भक्तजनों पर सदैव बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *