31वें राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यालय का भव्य शुभारंभ 22 नवंबर को

जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन आगामी 3 जनवरी 2027 को माँ नर्मदा के पावन तट पर स्थित ओरिका रिसोर्ट, नागपुर रोड, जबलपुर में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, जबलपुर संस्कारधानी के तत्वावधान में किया जाएगा।इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों के क्रम में अधिवेशन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ रविवार, 22 नवंबर 2026 को रात्रि 7:30 बजे बड़ा फुहारा स्थित संजय प्लास्टिक के बाजू में किया जाएगा।
कार्यालय का शुभारंभ दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर झांझरी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव श्री विनय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अश्विन कासलीवाल, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव श्री संजय पापड़ीवाल एवं सीए श्री मनोज जैन, अध्यक्ष महाकौशल-विंध्य रीजन सहित समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।इस अवसर पर जबलपुर के समस्त दिगम्बर जैन सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री नितिन जैन ने बताया कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द एवं संगठनात्मक सहभागिता का एक भव्य मंच बनेगा। इस वार्षिक आयोजन में संपूर्ण भारत के 350 से अधिक ग्रुपों से 1000 से अधिक दंपति सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर संस्कारधानी द्वारा सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, स्थानीय ग्रुपों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यालय शुभारंभ समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *