ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन की 12 वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न

साधारण सभा में लंबित एवं आगामी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रहा

नई दिल्ली । भारती रेलवे लेखा विभाग का संगठन ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन की12वीं वार्षिक साधारण सभा, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी में सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते एवं लेखा अधिकारी प्रदीप शर्मा एच के मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वार्षिक साधारण सभा में भाग लेकर लौटे एसोसिएशन के कम्युनिस्ट सेक्रेटरी प्रकाश व्यास, एवं डिप्टी जी एस आफाक हुसैन अंसारी ने बताया कि भारतीय रेलवे के सभी जोनल, मंडल एवं अन्य यूनिट्स से लेखा कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यास ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा में 10 एज्यूमेन्ट जो प्राप्त किए तथा 10 जो मांग है उन पर ध्यान केंद्रित रखा गया। अंसारी, ने बताया कि बैठक में सुपरवाइजर कैडर को राजपत्रित दर्जा, केंद्रीय सचिवालय के मानकों के अनुरूप जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट को एंट्री लेवल ग्रेट पे 4600/,लेखा विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, 5वें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान शीघ्र हो आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। एसोसिएशन के महामंत्री रेजी जॉर्ज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करी, निर्मल सी देव फाइनेंशियल एडवाइजर, सेक्रेटरी फाइनेंस किशोर हेगड़े ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
सायंकाल “ताल_मेल, द एकाउंटिंग अफेयर”सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। वार्षिक साधारण सभा के संयोजक अनिल कुमार सिंह, अमनप्रीतसिंह गंभीर, सुजीत झा, सत्यकाश मीणा, दीपक अहलावत, मोहित, ज्ञानवर्धक आदि रेलवे बोर्ड के पदाधिकारियों ने बैठक को संचालित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, महामंत्री रेजी जार्ज, अध्यक्ष ज्ञानसिंह सिसोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष एन चंद्रशेखर , फाइनेंशियल एडवाइजर निर्मल सी देव सेक्रेटरी फाइनेंस किशोर हेगड़े दिलीप तमोले , मोहंतो, उपाध्यक्ष रमेश पटनायक ,वी यू एम राव लंका, आशीष बनर्जी आदि ने अतिथि का शांल, पुष्पहार से स्वागत किया। बैठक में कलकत्ता, नागपुर, विशाखापत्तनम, दिल्ली, शोलापुर, मुंबई, राजकोट, रतलाम, जयपुर, अजमेर, चेन्नई, असम आदि यूनिट के लेखा पदाधिकारी सहित दिल्ली लेखा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *