रतलाम । थाना सैलाना पर दिनांक 07.03.2022 को फरियादी य़शवंत पिता बंशीलाल गुर्जर उम्र 24 साल नि. ग्रीम बडी सरवन थाना सरवन द्वारा सैलाना बायपास रोड पर पुराने मुधबन ढाबे के सामने सोहनलाल निनामा के खेत पर बने टीन शेड के बाहर रखा ट्रेक्टर क्रं. MP43 AB 6551 मय ट्राली चोरी होने कि रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के विरुध्द की थी। रिपोर्ट पर से अज्ञात आऱोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 58/2022 धारा 379 भा0द0वि0 का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
पूर्व मे भी सैलाना थाना क्षैत्र से दो ट्रेक्टर चोरी किए गए थे । मामले की गंभीरता को देखते हुए माल मश्रुका की पतारशी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक तिवारी (भा.पु.से) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) डॉ0 श्री इंद्रजीत बाकलवार (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना के नेत्रत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई ।
मामले का खुलासाः- उपरोक्त घटनाओं की पतारसी व माल मश्रुका बरामदगी के लिये थाना सैलाना पर गठित टीम द्धारा अज्ञात बदमाश की पतारसी व चोरी में गया मश्रुका बरामदगी हेतु क्षेत्र मे लगातार संदिग्धों से पुछताछ करने के साथ – साथ वैज्ञानिक विधाओ व मुखबिर सुचना तंत्र की सहायता प्राप्त की गई ।
फलस्वरूप दिनाँक 12.03.2022 को मुखबीर की सुचना पर आरोपी आनंदसिंह पिता प्रेमसिंह पंवार जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. ग्राम आक्या उमाहेडा थाना दलोदा जिला मंदसौर ,बाबू उर्फ महेन्द्रसिंह पिता सज्जनसिंह देवडा जाति राजपुत उम्र 18 साल नि. ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम , लखन पिता कचरुलाल डिन्डोर जाति भील उम्र 16 साल नि. ग्रामन दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम को राउण्ड अप कर आरोपीगणो से पुछताछ करते आरोपियो ने सैलाना बायपास रोड पर पुराने मुधबन ढाबे के सामने सोहनलाल निनामा के खेत पर बने टीन शेड के बाहर रखा ट्रेक्टर क्रं.MP43 AB 6551 मय ट्राली तीनो मिलकर चोरी कर जाना तथा चोरी किया हुआ ट्रेक्टर क्रं.MP43 AB 6551 मय ट्राली के अपने मिलने वाले व जान पहचान के आरोपी दीपक उर्फ गोपाल धाकड उम्र 25 साल नि. ग्राम बडवन थाना अफजलपुर जिला मंदसौर को बेचना बताया ।
सक्ती से पूछताछ करने पर आरोपी आनंदसिंह द्वारा लगभग डेढ महीने पहले ग्राम धामनोद से एक महिन्द्रा कम्पनी का MP43 AC 8336 भी अपने साथियो के साथ चोरी कर दीपक उर्फ गोपाल धाकड को ही बेचना बताया । अतः दोनो ट्रेक्टर आरोपीगणो के कब्जे से जप्त किए गए ।
वारदात का तरीका :- आरोपी आनंदसिंह पिता प्रेमसिंह पंवार जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. ग्राम आक्या उमाहेडा थाना दलोदा जिला मंदसौर के रिश्तेदार ग्राम दिवेल थाना सैलाना के अन्तर्गत होने से आरोपी की अपनी बुआ के घर आना जाना था । ग्राम दिवेल में ही आने जाने के दौरान ही आरोपी आनंद की जान पहचान दिवेल गांव के रहने वाले बाबू उर्फ महेन्द्रसिंह पिता सज्जनसिंह देवडा जाति राजपुत उम्र 18 साल नि. ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम , लखन पिता कचरुलाल डिन्डोर जाति भील उम्र 16 साल नि. ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम हो गई थी । तथा तीनो रतलाम में 350/- रुपये रोज में केटरिंग का काम करने लगे । इसी दौरान जल्दी रुपये कमाने की लालच में चोरी करने की योजना बनाई ओर सुनियोजित तरीके से योजनानुसार ग्राम धामनोद से दिनांक 19.01.22 को एक महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर चुराकर कच्चे रास्ते से ले जाकर दीपक उर्फ गोपाल धाकड को चालीस हजार में बेच दिया । पहला ट्रेक्टर ठिकाने लगाने के बाद पुनःरेकी कर इसी तरीके से दिनांक 06.03.22 को रात्रि में स्वराज ट्रेक्टर सैलाना बाय पास से चोरी कर दीपक धाकड को सत्तर हजार बेच दिया ।
गिरफ्तार आरोपीगण – (1) आनंदसिंह पिता प्रेमसिंह पंवार जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. ग्राम आक्या उमाहेडा थाना दलोदा जिला मंदसौर । (2) बाबू उर्फ महेन्द्रसिंह पिता सज्जनसिंह देवडा जाति राजपुत उम्र 18 साल नि. ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम । (3) लखन पिता कचरुलाल डिन्डोर जाति भील उम्र 16 साल नि. ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम । (4) दीपक उर्फ गोपाल धाकड उम्र 25 साल नि. ग्राम बडवन थाना अफजलपुर जिला मंदसौर ।
जप्त मश्रुका – स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर क्रं. MP43 AB 6551 मय ट्राली (अप.क्र. -58/2022 धारा 379,411 भादवि ) ।
एक महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर क्रं. MP43 AC 8336 (अप.क्र – 22/22 धारा 379,411 भादवि) ।
घटना में प्रयुक्त- मो.सा.TVS कंपनी स्टार स्पोर्ट । कुल कीमत करीबन रुपये 7,50000/-( सात लाख पचास हजार रुपये )
आपराधिक पृष्ठभूमि: आरोपी आनंदसिंह पिता प्रेमसिंह पंवार जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. ग्राम आक्या उमाहेडा थाना दलौदा जिला मंदसौर के विरुद्ध थाना औधोगिक क्षेत्र जावरा में वर्ष 2019 में एक चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है ।
सराहनीय भूमिका :- उक्त चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस थाना सैलाना के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्रसिंह कनेश, उप निरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक आशीष पाल ( चौकी प्रभारी धामनोद ), उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, प्र.आर. 385 लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, आर.416 दिलिपसिंह रावत, आर. सतीश परमार (साइबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा । उक्त चोरी की घटना का खुलासा व मश्रुका बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत किया जायेगा ।