रतलाम। आज दिनांक 21 मार्च 2022 सोमवार को अधोसरंचना की राशि से पूर्व पार्षद सीमा टांक के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 08 स्थित भवानी नगर शिव शक्ति नगर के पीछे की गलियों में रहवासियों को स्थाई व अस्थाई रूप से बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं इन कनेक्शनों की केबल की लंबाई बहुत ज्यादा है साथ ही एक ही पोल से केबल का जाल सा प्रतीत होता है कोई बड़ी दुर्घटना घटित ना हो इसीलिए विद्युत पोल लगाने के लिए विद्युत विभाग के अधीक्षक यंत्री विनय प्रताप सिंह से चर्चा करते हुए आवेदन दिया गया कि जिन क्षेत्रों में पहले से विद्युतीकरण नहीं हुआ है वहां विद्युत संयोजन के लिए विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध का शुल्क लिए जाने का प्रावधान है इन प्रावधान के आधार पर ही यहां के उपभोक्ताओं से यह शुल्क लिया जा चुका है अधोसंरचना शुल्क जमा राशि 246746 रुपए की राशि जमा कर दी गई है तथा विद्युत विभाग से 28 बिल 22 रसीदें भी प्राप्त हुई है। भवानी नगर क्षेत्र में खंबे स्थापित करें जिससे कि रहवासियों को मूलभूत सुविधा प्राप्त हो सके।अधीक्षण यंत्री ने कहा कि जल्द ही आपकी समस्याएं दूर कर देगे।जिसमें किशन सिंह तंवर, मंगल सिंह पंवार,रामलाल राणा, एमजी गोस्वामी, जितेश कौशल, बिहारीलाल परमार ,नितिन सोनी, आशा सोनी ,कृष्णा कौशल, गायत्री आदि मौजूद थे।