
रतलाम । कोरोना महामारी रुकने के पश्चात नागरिकों में त्यौहारों के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है । दिनांक 22.03.2022 को रतलाम जाग्रति मंच द्वारा होली पर्व रंगपंचमी के दौरान परंपरागत मार्गो से प्रात: १० बजे से दोपहर ३ बजे के मध्य गैर निकाली जाती है । गैर में शामिल लोग रानीजी के मंदिर, धानमंडी में एकत्रित होकर गणेश देवरी होते हुए न्यू क्लॉथ मार्केट, जमनालाल स्वीट्स की दुकान से महालक्ष्मी जी मंदिर के सामने होते हुए घांस बाजार चौराहा, चौमुखीपुल, बजाज खाना, से हरदेवलाला पिपली से आबकारी चौराहा होते हुए ब्राह्मणों के वास, रानीजी के मंदिर, नाहरपुरा चौराहा, पुर्णेश्वर महादेव मंदिर से श्रीमालीवास होते हुए डॉ. दीप व्यास के सामने होते हुए महलवाड़ा होते हुए चिंतामण गणेश मंदिर तिराहा से डालुमोदी बाजार पर समापन होगा । गैर रंग पंचमी जुलुस के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है।
(१) रानीजी के मंदिर पर जुलुस में शामिल होने वाली भीड़ को देखते हुए नाहरपुरा चौराहा से रानीजी के मंदिर तरफ, शहीद चौक से रानीजी का मंदिर की ओर, हरदेवलाला की पिपली से रानी जी के मंदिर की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधिद रहेंगे ।
(२) गैर जुलुस गणेश देवरी पहुंचने के दौरान बजाज खाना से गणेश देवरी की ओर, तोपखाना से गणेश देवरी की ओर, चौमुखीपुल से गणेश देवरी की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
(३) गणेश देवरी से न्यू क्लॉथ मार्केट पहुंचने के दौरान डालुमोदी बाजार से गणेश देवरी की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेेंगे।
(४) जमना स्वीट्स से घांस बाजार चौराहा में जुलुस प्रवेश के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन घांस बाजार चौराहा से प्रतिबंधित रहेंगे ।
(५) घांस बाजार चौराहा जुलुस पहुंचने के दौरान कलाईगर मार्ग की ओर डालुमोदी बाजार से गेलडा स्वीट्स एवं खेरादीवास वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
(६) चौमुखीपुल जुलुस प्रवेश के दौरान कसारा बाजार से चौमुखीपुल की ओर आने वाला मार्ग एवं गणेश देवरी से चौमुखीपुल की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
(७) चौमुखीपुल से चांदनी चौक बजाज काना की ओर जुलुस प्रवेश के दौरान त्रिपोलिया गेट से चांदनी चौक एवं बाजना बस स्टैंड से चांदनी चौक की ओर आने वाले मार्ग एवं गौशाला रोड़ से तोपखाना की ओर एवं गणेश देवरी की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
(८) बजाजखाना से हरदेवलाला की पिपली की ओर जुलुस प्रवेश के दौरान नीमचौक से बजाज खाना एवं आबकारी चौराहे से हरदेवलाला की पिपली की ओर एवं मोमीनपुरा से हरदेवलाला की पिपली की ओर से मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
(९) आबकारी चौराहे पर जुलुस पहुंचने पर हाट रोड़ से आबकारी चौराहे पर आने वाले चार पहिया एवं दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे एवं बजरंग डेरी ब्राह्मण वास से मुख्य मार्ग शहीद चौक की ओर जुलुस प्रवेश के दौरान आबकारी चौराहा से शहीद चौक, सैलाना बस स्टैंड से शहर सरया एवं लोकेन्द्र टाकिज से शहर सराय की ओर एवं गोविन्दपान वाला नाहरपुरा तिराहा से अण्डा गली एवं धानमंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया दो वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
(१०) रानीजी मंदिर जुलुस पहुंचने पर शहीद चौक से रानीजी मंदिर, हरदेवलाला की पिपली से रानीजी मंदिर एवं गणेश देवरी से रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा से रानीजी का मंदिर आने वाले दो पहिया, चार वाहन वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
(११) रानीजी के मंदिर पर नाहरपुरा जुलुस प्रवेश के दौरान गणेश देवरी से धानमंडी की ओर, हरदेवलाला की पिपली की ओर धानमंडी की ओर एवं डालुमोदी बाजार से नाहरपुरा की ओर एवं गोविन्द पान वाला नाहरपुरा तिराहे से नाहरपुरा चौराहे की ओर मार्ग पर चार पहियास दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
(१२) नाहरपुरा से पुर्णेश्वर महादेव मंदिर होते हुए महलवाडा की ओर जुलुस प्रवेश के दौरान आरोग्य हनुमान मंदिर से पुर्णेश्वर महादेव मंदिर, पैलेस रोड़ से पुर्णेश्वर महादेव मंदिर की ओर आने वाले पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
(१३) पैलेस रोड़ से चिंतामण गणेश मंदिर होते हुए डालुमोदी बाजार की ओर जुलुस प्रवेश के दौरान, सुरजपोल चौकी से पैलेस घंटा घर तिराहे की ओर एवं खिड़की दरवाजा से चिंतामण गणेश मंदिर की ओर एवं पुर्णेश्वर महादेव मंदिर से पैलेस रोड़ जनता लाण्ड्री की ओर डालुमोदी बाजार से पैलेस रोड़ की ओर, नगर निगम चौराहे से महलवाड़ा की और मार्ग पर चार पहिया दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
गैर जुलुस के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील की है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचे।