रतलाम । सोमनाथ महादेव मंदिर पर सर्व ब्राह्मण महिलाओं द्वारा अध्यक्ष सुनीता पाठक की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया । सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाई और नृत्य किया कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक चला राधे राधे रटते चले आएंगे बिहारी जैसे वचनों पर आनंद और भक्ति के साथ नृत्य किया इसी कार्यक्रम में सपना दुबे को भा ज पा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनने पर पर मोतियों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया । सपना दुबे दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं आपका आभारी हूं। जिस तरह से आपने मेरा सम्मान किया है मैं हमेशा याद रखूंगी और आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर हुं। अंत में भारत माता की जय और जय जय परशुराम के नारे लगाएं ।इसमें प्रतिभा साहा ,वर्षा शर्मा ,नीता शर्मा, रश्मि शर्मा ,छाया दुबे ,रीना पंडित, भारती शर्मा, सरोज ओझा ,सुनीता पाठक ,आरती त्रिवेदी ,शुभांगी जोशी, पुष्पा वासन, इंदू उपाध्याय, शशि पाराशर, गुंजा व्यास ,सपना दुबे, कौशल्या त्रिवेदी, कल्पना ओझा, सुनंदा मारोदिया, सरोज जोशी ,सीमा सुरोलिया ,शारदा पाठक ,प्रथमा कौशिक ,सरोज शर्मा ,उर्मिला शर्मा, मोना शर्मा ,कुसुम शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी।