रतलाम । मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान ने रतलाम जिले की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी भैंस की गाड़ी को लेकर हुए विवाद में लेनदेन का आरोप लगे होने का आरोप कुछ कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है इसकी जानकारी लगते ही संगठन कोर कमेटी की सभी पदाधिकारियों से चर्चा की गई और एक जांच कमेटी का गठन किया गया जो तत्काल रतलाम जाकर पूरे मामले की जांच करके पूरी रिपोर्ट अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान को रिपोर्ट पेश करेंगे ।
विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बाड़ोलिया ने बताया कि विगत 1 माह पूर्व रतलाम नामली के कुछ कार्यकर्ता को जोड़ा गया था लेकिन 20 मार्च 2022 रविवार को रतलाम हाईवे पर भैंस की गाड़ी रोककर विवाद हुआ उस बाद में पुलिस थाना रतलाम में एक मामला पंजीबद्ध करा है मामले की गंभीरता को देखते हुए रतलाम जिले की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है और माननीय जिला पुलिस अधीक्षक महोदय मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आवेदन पत्र भेजा है और एक कोर कमेटी का गठन करा है जो 22 तारीख को रतलाम जाएगा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सोपेगा अगले आदेश तक रतलाम जिले में मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास का कोई भी पदाधिकारी कार्य नहीं रहेगा।