प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक दिवस हर्षोल्लाम पूर्वक मनाया जायेगा

रतलाम । श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की बैठक श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर बाबा साहब का मंदिर थावरिया बाजार पर संपन्न हुई। जिसमें सचिव जितेंद्र चोपड़ा ने प्रस्ताव रखा की प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 25/03/2022 चेत्र वदि अष्टमी को प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक दिवस पर भव्य रथयात्रा निकाली जाए जिसका सभी ने समर्थन किया एवं अपने अपने सुझाव दिए जिसमें रथ यात्रा के अंदर घोड़े इंद्र ध्वजा परमात्मा का रथ बग्गी सम्मिलित होगी रथ यात्रा का समय प्रातः 8:00 बजे श्री मोती पूज्य जी मंदिर चौमुखी पुल से नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्री मोती पूज्यजी मंदिर चौमुखी पुल समापन होगा मूर्तिपूजक युवक महासंघ आप सभी से निवेदन है कृपया रथयात्रा में पधार कर जिन शासन की शोभा बढ़ावे बैठक के पश्चात ग्रुप के निलेश जी चोरड़िया के पापा के स्वर्गवास होने जाने पर सभी ग्रुप के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें जितेंद्र चोपड़ा राजेश राका हार्दिक मेहता जितेंद्र मेहता विजय पितलिया भूपेंद्र जैन जयवंत कोठारी राजेंद्र दरडा निलेश पोरवाल काकडी वाला शैलेंद्र मांडोत सिद्धार्थ कोठारी उपस्थित थे।

Play sound