गदंगी करने व अमानक पॉलीथीन उपयोग करने पर 12 व्यक्तियों पर जुर्माना
रतलाम । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देषानुसार नगर में ऐसे दुकानदार व नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करते हैं, मलबा डालकर व सामान से अतिक्रमण करते है, अमानक पॉलीथीन का उपयोग एवं विक्रय करते हैं, खुले में यूरिन करते हैं उन पर लगाम लगाने हेतु संबंधितों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 6 अप्रैल बुधवार को 13 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार विशाल मेगा मार्ट पर 20000, अजमेरी ऑटो मोबाईल पर 5000, लक्की कार डेकोर व राज कार डेकोर पर 1000-1000, अशोक कुमावत, बरखादेवी, सत्यनारायण, के.के. पोरवाल पर 500-500, सुनील पोरवाल, मोजराज गुरनानी पर 250-250, तेजसिंह, जैन रेस्टोरेंट पर 200-200 रूपये का स्पॉट फाईन कर भविष्य में गंदगी व अमानक पॉलीथीन का उपयोग ना करने की समझाईश दी।
स्पॉट फाईन की कार्यवाही सर्वश्री कुलदीप भट्ट, विजय मेहना, मनीश झांझोट, अंकित पुरोहित, राजकुमार भाटी आदि के द्वारा की गई।