52 वें विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर निगम ने लायंस हाल स्थित नवनिर्मित बगीचे में किया 52 औषधीय पौधों का रोपण

रतलाम। नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने कहां है कि नगर निगम शहर को क्लीन और ग्रीन सिटी के रुप में विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। जनता के सहयोग से जहां एक और शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयास तेजी से जारी है वही शहर के बगीचों में औषधीय पौधों का रोपण कर हरियाली भी विकसित की जा रही है।
निगम आयुक्त श्री झारिया शुक्रवार को 52 वे विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होने आज लांयस हाल के पीछे नवनिर्मित बगीचे में 52 औषधीय पौधो का रोपण किया। इस मौके पर पर्यावरणविद् श्री खुशालसिंह पुरोहित विशेष रुप से उपस्थित रहे।
श्री झारिया ने इस मौके पर कहां कि हमारा पहला संकल्प अपनी पृथ्वी को बचाने का लिया जाना चाहिए। हमारी पृथ्वी हरियाली को बढ़ाकर और भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने से ही बेहतर होगी। प्राकृतिक तरीके से पौधे बचेंगे। उन्होने कहां कि रतलाम शहर के 101 बगीचों को हर्बल गार्डन के रुप में विकसित किया गया है।
यहां पर्यावरणविद् श्री खुशालसिंह पुरोहित ने कहां कि पौधों की सुरक्षा का जिम्मा अब नागरिकों को भी लेना चाहिए। आज रोपे गए ये नन्हे पौधे जब पूर्ण रुप से विकसित होगे तो इसका लाभ पूरे शहर को मिलेगा।
श्री पुरोहित ने बताया कि अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थीण् सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी। उन्होने कहां कि पृथ्वी दिवस के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा जिसका उद्देश्य हैए पृथ्वी और पर्यावरण को बचानाण् अक्सर हम सभी कहते हैं कि ये धरती हमारी माँ है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हम अपनी ही माँ का ध्यान नहीं रख रहे हैं ध्यान तो छोडि़एए हम तो इसे अपवित्र ही कर रहे हैं कभी प्रदूषण के माध्यम सेए कभी इसके साथ छेड़छाड़ करकेण् पृथ्वी के महत्व को समझते हुए और इसके संरक्षण के लिए पूरे विश्व के लोगों ने एक दिन का चुनाव किया जिसे अब विश्व पृथ्वी दिवस के नाम से जाना जाता है।
52 औषधीय पौधो का रोपण किया गया
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 52 प्रकार के औषधीय पौधे जैसे पपीताए गुडहलए सदाबहारए पत्थर चट्टाए कंरजए शीशम, पीपल, तुलसी, जामुन, सीताफल, बैलपत्र, मीठा नीम, बहेड़ा, आम, अमरुद, अशोक आदि का रोपण निगम आयुक्तए पर्यावरणविद् और लायंस क्लब के पदाधिकारियों व निगम अधिकारियों ने किया।
ये रहे मौजूद
विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित समारोह में उद्यान प्रभारी रामबाबू शर्मा, निगम अधिकारी जीके जायसवाल, हनीफ शेख, सुहास पंडित, भय्यालाल चौधरी, अनिल पारा, लायंस क्लब अध्यक्ष डाँ.अमर सारस्वत, सचिव राजेश भार्गव, प्रकाश मिश्रा, श्री अग्रवाल, सुनील जैन, मयूर व्यास आदि उपस्थित रहे।