
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की सहमति से भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार ने शेष रहे मण्डलों के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। रतलाम शहर के सूरजमल जैन मण्डल में रवि पंवार को अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि आलोट क्षेत्र के श्रीमंत राजमाता सिंधिया खारवाकला मण्डल में नारायणसिंह गुर्जर, रतलाम ग्रामीण के शहीद चन्द्रशेखर आजाद मण्डल में विजय धाकड़ एवं बांगरोद मण्डल में श्यामसुंदर पाटीदार अध्यक्ष बनाए गए है। इसी प्रकार सैलाना के सरवन बेड़दा मण्डल में उदयसिंह गुर्जर, बाजना में रमेश राठौड़, राजापुरा माताजी मण्डल में मणिलाल भोवई एवं सैलाना मण्डल में रवि कसेरा अध्यक्ष बनाए गए है।