श्रम संगठनों के संयुक्त समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया

रतलाम । श्रम संगठनों के संयुक्त समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विशाल वाहन रैली निकालकर मजदूर दिवस मनाया। श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष कॉम अश्विनी शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के दो वर्ष बाद शहर में सभी श्रम संगठनों के सदस्यों द्वारा एक विशाल वाहन रैली निकालकर मजदूर दिवस मनाया। रैली अलकापुरी चौराहे से निकलकर राम मंदिर, सैलाना ब्रिज, गायत्री सिनेमा होकर शहीद चौक पर पूर्ण हुई। रैली के दौरान सभी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी की ।
शहीद चौक पर सभा को वरिष्ठ कॉम एच एन जोशी ने संबोधित करते हुए मज़दूर दिवस पर के इतिहास और वर्तमान में मजदूर दिवस की महत्त्व पर प्रकाश डाला। कॉम कीर्ति शर्मा ने एक गीत प्रस्तुत कर मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी।
सभा का संचालन हरीश सोनी के किया एवं आभार निखिल मिश्रा ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा सोनगरा, गीता देवी राठौर, एम एल नगवत, रमेश शर्मा, रंजीत सिंह राठौर, नरेंद्र जोशी, नरेंद्र सोलंकी,रशिद खान स्नेहिल मोघे, कमलेश देशमुख, अभिषेक जैन, गोपाल चौहान, राकेश मालवीय, किशोर चौहान, अविनाश पोरवाल, संजय व्यास, राहुल जाधव आदि उपस्थित हुए।

Play sound