श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा का शपथ विधि, एव प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

जावरा (अभय सुराणा)। जितना मैंने सुना था उससे कहीं अधिक आज मुझे यहां आकर देखने को मिला है ,और यहां आकर आज मन भी प्रफुल्लित है आपकी सेवा गतिविधियों के कार्यक्रम निरंतर जारी रखें । उक्त विचार श्री नागेश्वर पारसनाथ तीर्थ के सचिव श्री धर्मचंद जैन ने श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा के सत्र 2022 -23 के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित नवीन सदस्य के शपथ विधि समारोह, नगर के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह, संस्था के वो सदस्यों ने जिन्होंने राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर पर जिनका मनोनयन हुआ उनके सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित सभा में व्यक्त कीये आपने अपने माता पिता की स्मृति में संस्था की सेवा गतिविधियों के लिए राशि देने की घोषणा भी करी। इस अवसर पर शपथ विधि अधिकारी समाज सेवी श्री चंदनमल जी कोठारी ने 22 नए सदस्यों को संस्था के सदस्य के रूप में शपथ दिलाते हुए संस्था के कार्यों की प्रशंसा की एवं आजीवन इसके प्रति समर्पित रहने के विचार व्यक्त किए।समारोह को सांसद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी श्री प्रदीप चौधरी ने कहा कि इस संस्था से मेरा बहुत नजदीक का संबंध है आप कि साधामीर्क सेवा गतिविधियों एवं अन्य गतिविधियां प्रशंसनीय है,मैं अपनी ओर से संस्था की गतिविधियों के लिए समय-समय पर हर प्रकार से सहयोग प्रदान करता रहूंगा ।इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन समाज के लगभग 20 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को जिन्होंने सीए, डॉक्टर ,इंजीनियर, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने मुंबई निवासी बाबूलालजी राजेशकुमारजी संघवी के सौजन्य से शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित छात्र छात्राओं ने माइक पर आकर संस्था के प्रति आभार करते हुवे सहयोग प्रदान करने की विचार व्यक्त किए । प्रारंभ में शुभारंभ के अवसर पर सभी अतिथियों ने भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कीया। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर सामूहिक नवकार मंत्र के जाप से शुभारंभ किया अध्यक्ष अभय सुराणा ने स्वागत भाषण के साथ ही संस्था का विस्तृत परिचय दिया तथा संस्था की नवीन गतिविधियों की जानकारी के अंतर्गत पंचतीर्थी यात्रा, जीव दया दंत शिविर, एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सकोरे वितरण एवं नववर्ष का आयोजन एवं जन्मदिवस व विवाह वर्षगांठ की जानकारी प्रदान करते हुए आओ कुछ नया करे के नारे को नए सत्र में ध्यान में रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया ।आपने आने वाले वर्ष का अपना बजट भी प्रस्तुत किया साथ ही सभी अतिथियों का परिचय भी दिया। सचिव पुखराजजी पटवा ने आगामी सत्र की गतिविधि की जानकारी प्रदान करते हुए कुछ नया करने की भावना के अंतर्गत महिलाओं के द्वारा एक संपूर्ण मीटिंग का आयोजन, धार्मिक शिक्षा के क्षेत्र में विशेष आयोजन ,तीर्थ दर्शन विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण, कैंसर परीक्षण शिविर, 1000 हाथ पंखों का वितरण रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सकोरे वितरण आदि कई नवीन कार्यक्रम इस वर्ष में करने की बात कही। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संस्था के संचालक मंडल के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर जिन्हें पद प्राप्त हुए उनमें श्री अनिल चोपड़ा श्री अशोक लुक्कड़ श्री विनोद बरमेचा श्री मदनसिंह चोरड़िया श्री अभय सुराणा एवं प्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती प्रियंका निलेश जैन का शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।कोठारी रिसोर्ट के सुसज्जित हाल में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन श्री आनंदीलाल संघवी एवं श्री सुरेश मेहता ने किया प्रारंभ में प्रार्थना श्रीमती रेखा सुराणा एवं श्रीमती मेहता ने प्रस्तुत करी स्वागत गीत श्रीमती प्रियंका निलेश जैन ने गाया। आभार प्रदर्शन संस्था के सहसचिव श्री प्रकाश श्रीश्रीमाल ने माना अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर बड़ी संख्या में दंपत्ति सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर कुछ समय के लिए अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सुराणा भीलवाड़ा ने सभी नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आकर बधाई दी।उक्त जानकारी प्रसग प्रभारी पारस ओर एवं नेमीचंद जैन ने दी।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
राजमल धारीवाल, सुरेंद्र पोखरना ,शांतिलाल डांगी नगीन सकलेचा सुजानमल कोचट्टा बसंतीलाल चपडोद पारसमल बरडीया श्रीपाल कोचटा पारस छाजेड़ सुशील जैन शांतिलाल रुनवाल अनिल पावेचा सुरेश सुराना सरदारमल चोरड़िया विनोद लुनिया प्रकाश चंद चोरड़िया मोतीलाल मांडोत वीरेंद्र रांका प्रकाश संघवी तेजमल मेहता राजकुमार हरण नरेंद्र संघवी अशोक ओरा दिलीप पारख महावीर डांगी अशोक कांवडीया कमल चपडोद शांतिलाल सुराणा अशोक रांका सुशील मेहता श्रेणिक चौहान वीरेन्द्र विनायकया नवनितसिंह श्रीमाल सहित इस गरिमामय कार्यक्रम में अनेक सदस्यो ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।