रतलाम। भीषण और आग उगलती गर्मी में जहां पेयजल की महती आवश्यकता रहती है वही यदि ठंडे जल की व्यवस्था कर दी जाए तो यह श्रेष्ठतम समाज सेवा का कार्य है जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के उपयोग के लिए वाटर कूलर जैसी सुविधाएं अति आवश्यक थी । लायंस क्लब रतलाम गोल्ड तथा पंड्या एवं जोशी परिवार इस उपहार के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।
उक्त उद्गार जन शिक्षण संस्थान परिसर अलकापुरी में आयोजित वाटर कूलर का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 के द्वितीय वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेन्द्र रूनवाल ने व्यक्त किए । सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास में ने कहा कि लायंस क्लब गोल्ड की गतिविधियां अत्यंत प्रेरक और अनुकरणीय है । इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान की निर्देशक कल्पना राजपुरोहित ने स्वागत भाषण दिया । दिनेश शर्मा, नरेंद्र जोशी, हिम्मत सिंह राजपूत, विक्रम सिंह सिसौदिया, चितरंजन लुणावत, महेश व्यास, सुश्री ललित पंड्या ,श्री प्रफुल्ल पंड्या,, श्रीमती शकुंतला पंड्या शर्माती नीलू दुबे श्री शुशील कुमार दुबेø अनुदेशिका मनीषा ,चंद्र कला, ला.नीना सक्सेना, ला.उमा भारद्वाज, ला.दर्शना खेड़ा , ला आरती त्रिवेदी, पुष्पा वासन, पुष्पा वासन आदि उपस्थित थे ।$ इस अवसर पर एक सिलाई मशीन सुश्री मंजू राठौर को प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा और आभार आरती द्विवेदी ने व्यक्त किया ।