ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा द्वारा ईदगाह पर जाकर दी मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद

जावरा (अभय सुराणा) । भारत देश अनेकता में एकता वाला देश है हमारे देश में हर त्योहार आपसी भाईचारा से मनाया जाता है और आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर द्वारा भी परंपरा अनुसार हमारे सभी कांग्रेसजनो ने ईदगाह पर आकर मुस्लिम भाई को ईद की मुबारकबाद दी। आपस में हमारा भाईचारा और प्रेम बना रहे ऐसी दुआ करी ।
उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने व्यक्त किये। इस अवसर पर कार्याध्यक्ष अजीजुर रहमान गुड्डू भाई युवा नेता नितीराज सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव युसूफ कडपा सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभय सुराणा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरुण श्रोत्रिय महेश शर्मा किसान कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष राजेश भरावा महेंद्र गंगवाल हीरालाल मुखिया मोहन लाल सैनी युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित लालवानी पेपा पहलवान उबेद अंसारी असलम मेव दानिश सिद्धकी यूसुफ पठान आशिफ कबाड़ी मुस्ताक जीजा महबूब ट्रेलर अरबाज पठान खालीद सर राजू पांचाल लोकेश विजवा आदि कई कांग्रेसजनों की की गरिमामय उपस्थिति में शहर काजी हाफिज भूरूखां साहब का शाल ओढ़ाकर साफा बांधकर स्वागत कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी इसके साथ ही सीरत कमेटी के सदर साबिर भाई का भी शाल माला व साफा बांधकर सम्मान किया। उक्त जानकारी जावेद पॉपुलर ने दी।

Play sound