भाजपा महासचिव श्री विजयवर्गीय का भाजपा नेता राव के नेतृत्व में सम्मान

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मा. श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के जन्मदिन पर रतलाम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव के नेतृत्व में पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने इंदौर पहुंचकर अपने नेता का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि श्री विजयवर्गीय जी का जन्म अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर हुआ था। इसलिए श्री विजयवर्गीय जी के समर्थक तथा पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता अपने नेता का जन्मदिन अनेक जन सेवाओं के माध्यम से अक्षय तृतीया के दिन मनाते आए हैं।
श्री विजयवर्गीय जी के जन्मदिन पर भाजपा नेता अरुण राव ने अपने नेता को अपनी और से प्रशस्ति पत्र भेंट किया तथा उनका रतलाम की और से मुंह मीठा कराया। श्री राव ने श्री विजयवर्गीय जी की लम्बी उम्र की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि श्री विजयवर्गीय जी का कुशल नेतृत्व देश-प्रदेश तथा पार्टी को लम्बे समय तक मिलता रहेगा तथा श्री विजयवर्गीय जी मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया के रूप मे प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। अपने स्वागत के प्रत्युत्तर मे श्री विजयवर्गीय जी ने अपनी और से श्री राव का मुंह मीठा करवाते हुए रतलाम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री विजयवर्गीय जी के सम्मान के अवसर पर श्री राव के साथ श्री रमेश आंवले, श्री विश्वास राव, श्री धनश्याम पाटीदार, श्री सुरेश पापटवाल, श्री नरेन्द्र चौहान , श्री विनोद राठौड़, श्री झरनेश पांचाल, श्री जितेन्द्र वाघेला, श्री संतोष काबरा, श्री शेखर पटेल एवं श्री कृष्णा मावा वाला भी उपस्थित थे।

Play sound