लाडली लक्ष्मी उत्सव के तहत अभिभावकों को आमंत्रण

रतलाम । लाडली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत लाडली लक्ष्मी बालिकाओं के अभिभावकों को जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है। रतलाम शहर में पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी, कार्यकर्ता सुश्री मधु राठौर, सुश्री सपना क्षोत्रिय, एएनएम सुश्री आशा द्वारा लाडली लक्ष्मियों के घर-घर जाकर अभिभावकों को आमंत्रण पत्र तथा पीले चावल देकर जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम 8 मई के लिए आमंत्रित किया गया।

Play sound