भाजपा सोशल मीडिया विभाग की जिला इकाई घोषित

xरतलाम । भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री विष्णु दत्त जी शर्मा, भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा जी के निर्देशानुसार, भाजपा रतलाम जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा जी की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया रतलाम जिले के संयोजक श्री करन वशिष्ठ ने विभाग के जिला सह-संयोजकों , विधानसभा प्रभारी , मंडल संयोजक तथा सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि जिला सह संयोजक के लिए श्री विजय शर्मा (जावरा) तथा श्री भरत शर्मा (रतलाम ग्रामीण) की नियुक्ति की गई है। इसी तरह विधानसभा प्रभारी के रूप मे रतलाम शहर विधानसभा के लिए श्री तन्मय त्रिवेदी, रतलाम ग्रामीण विधानसभा श्री ईश्वर पाटीदार, जावरा विधानसभा के लिए श्री यंश सकलेचा, सैलाना विधानसभा के लिए श्री वैभव पाटीदार तथा आलौट विधानसभा के लिए श्री वेंदाश अमन हिंग्गड़ को जिम्मेदारी जी गई है। जिले के 23 भाजपा मंडल संयोजको मे से 21 मंडल संयोजको तथा सह-संयोजको की भी घोषणा श्री वशिष्ठ द्वारा कर दी गई है।

Play sound