मुख्यमंत्री जी ने मिशन नगरोदय तहत किया विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण व हितलाभ वितरण

छात्र-छात्राओं किया मूंग दाल का वितरण
कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को नागरिकों ने देखा व सुना

रतलाम । नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को गति देने तथा हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को पंहूचाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने ”मिशन नगरोदयÓÓ अन्तर्गत विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण, हितलाभ वितरण किया जिसे जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी व हितग्राहियों ने देखा व सुना।
मुख्यमंत्री जी ने मिशन नगरोदय के तहत 21,000 करोड़ के विकास कार्य व हितलाभ वितरण, 66 लाख छात्र-छात्राओं को मंूग दाल वितरण का शुभारंभ, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 80 हजार हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त 750 करोड़, 25 हजार आवासों का गृह प्रवेश 962.50 करोड़, 30 हजार आवासो का गृह प्रवेष 1155.00 करोड़, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना में 1 लाख पथ विक्रेताओं को 100 करोड़ की राशि का वितरण, अमृत 2.0 योजना में 12,898 करोड़, स्वच्छ भारत मिषन 2.0 योजना 4,913 करोड़ का शुभारंभ किया।
पुराने कलेक्टोरेट स्थित गुलाब चक्कर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री माननीय श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, विधायक रतलाम श्री चेतन्य जी काश्यप, विधायक रतलाम ग्रामीण माननीय श्री दिलीप मकवाना, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, एसडीएम श्री मनीष तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गेहलोत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल के अलावा सर्वश्री प्रमेश मईड़ा, निर्मल कटारिया, प्रदीप उपाध्याय, कन्हैयालाल मौर्य, मनोहर पोरवाल, बलवंत भाटी, जयवंत कोठारी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, सुदीप पटेल, राकेश परमार, नन्दकिषोर पवांर, इब्राहिम शैरानी, मंसूरभाई जमादार, गोविन्द काकानी, प्रभु सोलंकी आदि ने वार्ड क्रमांक 39, 40 निगम तिराहे से पैलेस गेट तक 243.00 लाख की लागत से फोरलेन निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 22, 23 स्थित फकीरचन्द की गुमटी से त्रिवेणी मुक्तिधाम तक 94.00 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, पेवर ब्लॉक, ड्रेन व क्रॉस ड्रेन व 3116.00 लाख की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर योजना के विकास कार्य का भूमि पूजन व छात्र-छात्राओं को मंूग दाल का वितरण किया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के तहत 115 हितग्राहियों को 87.50 लाख तथा 17 मई से पूर्व 465 हितग्राहियों को 335.00 लाख की राशि का वितरण किया साथ ही अमृत मिषन 2.0 के तहत जलप्रदाय व्यवस्था हेतु 6500.00 लाख से नवीन जलशोधन संयत्र (कनेरी), इन्टकवेल निर्माण, नये ओवर हैड टैंक, नवीन पाईप लाईन मेन ट्रंक व वितरण पाईप लाईन, पुराने इन्टकवेल की पुरानी मोटरों के स्थान पर पूर्णत: नया सेटअप, सीवरेज योजना में 4545.00 लाख से शोधित जल का पुर्नउपयोग हाउस कनेक्षन आदि, जलस्त्रोत उन्नयन के तहत 500.00 लाख से हनुमान ताल व झाली तालाब का उन्नयन कार्य कार्य का शुभारंभ किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता व देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया जिसमें प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को प्रशस्ती पत्र व शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया व आभार निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने माना।

Play sound