मतदाता जागरूकता अभियान गतिविधियों के संचालन हेतु अधिकारियों की नियुक्ति

रतलाम । नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत जिले में मतदाता गरूकता अभियान की गतिविधियों के संचालन तथा पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों को नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में नगरीय निकायों के लिए अपर कलेक्टर श्री एमएल आर्य को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह नगरीय निकायों के लिए अनुभाग निकाय स्तर पर सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिले के सभी एसडीएम, आयुक्त नगर पालिका निगम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Play sound