श्री मारू भांबी समाज का प्रतिनिधि मंडल शहर विधायक से मिला

रतलाम। सामाजिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन समाज में होते रहना चाहिए, ताकि सामाजिक एकता मजबूत हो।
उक्त बात रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। श्री मारू भांबी समाज का प्रतिनिधि मंडल विधायक श्री काश्यप से बुधवार का रात मिला। उन्हें शहर में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का निमंत्रण दिया। विधायक श्री काश्यप ने आयोजन संबंधी जानकारी ली और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री मारू भांबी समाज उत्थान समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गेहलोत, सचिव डॉ. घनश्याम धानिया, उपाध्यक्ष रतनलाल जौहर, ओमप्रकाश बारूपाल, सह सचिव गोपाल बारूपाल, समिति सदस्य संतोष बामनिया, चंदन कुमार गनेरिया, चन्द्रप्रकाश मालवीय मौजूद थे।
वित्त मंत्री को दिया निमंत्रण
समाज का प्रतिनिधि मंडल गत दिवस मंदसौर में प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मिला। उन्हें आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। मंत्री श्री देवड़ा ने आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दी और आने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में ओमप्रकाश बारूपाल, संतोष बामनिया,रतनलाल जोहर, ओंकारलाल जयपाल, पुषकरजी , चन्द्रप्रकाश मालवीय आदि मौजूद थे।
सामाजिक पत्रिका का होगा विमोचन
प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन का आयोजन शहर के जानकी मंडप बरबड़ हनुमान मंदिर रतलाम-सैलाना रोड पर 29 मई को किया जाएगा। आयोजन में प्रदेश के जिलों के साथ ही अन्य प्रदेश से भी समाजजन शामिल होने आएंगे। इस दौरान समाज की प्रथम सामाजिक पत्रिका का विमोचन भी अतिथि व संपादक मंडल सहित समाज के वरिष्ठों द्वारा किया जाएगा।