रतलाम । आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री विष्णु दत्त शर्मा जी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री मा. श्री हितानंद शर्मा जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण रतलाम जिला बैठक 22 मई रविवार शाम 4 बजे गीता मंदिर रोड़ स्थित रंगोली सभागृह मे आमंत्रित की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा जी के अनुसार बैठक को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए नगरीय निकाय चुनाव के जिला प्रभारी श्री सोनू गेहलोत जी पूर्व नगर निगम अध्यक्ष उज्जैन तथा पंचायत चुनाव के लिए जिले के प्रभारी श्री यशपाल सिंह सिसोदिया जी विधायक मंदसौर उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि भाजपा जिला बैठक मे माननीय सांसद, विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सदस्य, जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम सभापति, मोर्चो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, एवं वरिष्ठजन अपेक्षित है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने बैठक मे अपेक्षित नेताओं, पदाधिकारीयों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।