ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी को श्रद्धांजलि
जावरा ( अभय सुराणा) । भारत के सातवें प्रधानमंत्री 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में आधुनिक भारत की नीव रखीऔर इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए सन 1986 में राजीव गांधी की पहल से ही एमटीएनएल की स्थापना हुई जिससे दूरसंचार क्षेत्र में प्रगति हुई आप भारत के सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं देश में कंप्यूटराइजेशन टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय सिर्फ राजीव गांधी को जाता है सन 1986 में राजीव गांधी की पहल आपने युवाओं को वोट देने की उम्र तो पहले 21 वर्ष थी उसे 1989 में संविधान के61 वे संशोधन के जरिए वोट देने की उम्र सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष करी।आप के कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ । आपने नवोदय विद्यालय की नीव डाली। आज के दिन यानी 21 मई 1991 को ऐसे लोकप्रिय जन हितेषी भारत रत्न आदरणीय राजीव गांधी की हत्या कर दी थी आज पूरा भारत बड़ी श्रद्धा के साथ आपके द्वारा कम समय में जो महत्वपूर्ण कार्य किए हैं नमन करता है। भारत देश को एकता और भाईचारे के सूत्र में बाँधने के आपके प्रयास अनुकरणीय हैं।उक्त विचार स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि, आदरांजली सभा में अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने व्यक्त किए इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हमीर सिंह राठौड़, मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव मो युसुफ कड़पा,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा, ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसुख पाटिदार, बुथ प्रंबधक जिला अध्यक्ष वरूण श्रोत्रिय, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भारावा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकीत ललवानी, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद पापुलर,कांग्रेस नेता मकसूद परदेशी, आसीफ कबाडी, मुस्तकीम मंसुरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश शर्मा, ईमरान मंसुरी, दानिश सिद्दीकी, महिला नेत्री अन्नपूर्णा पंवार, पभुलाल रारोतिया, अनील धाडीवाल, रिजवान पठान, ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष डा रमेश शाह, चंद्र प्रकाश शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, लक्ष्मण चोधरी कलालीया, जमालउददीन आदि कांग्रेस जन मोजूद थे कार्यक्रम संचालन पुर्व पार्षद लोकेश विजवा ने किया ।