रतलाम । जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने बताया कि जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय लालवानी अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ अल्प प्रवास पर रतलाम आगमन हुआ । उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश जैन, मालवा रीजन चेयरमैन संतोष मामा, गणधर पत्रिका के संपादक प्रदीप लालवानी जी के आगमन पर रतलाम ग्रुप ने नवनियुक्त अध्यक्ष विजय जी लालवानी का मालवा की केसरिया पगड़ी पहनाकर शाल श्रीफल मोतियों की माला से सम्मान किया साथ मे पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारी का भी दुपट्टा मोतियों की माला से स्वागत सम्मान किया । रतलाम ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका वर्तमान अध्यक्ष अजय गोखरू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कोठारी, राष्ट्रीय कोर कमेटी मेंबर जयवंत कोठारी, सचिव विपिन पुगलीया व नीलेश काकडी वाला, मुकेश धाकड़ ,सुभाष मूणत , निर्वातमान अध्यक्ष संजय मोदी, पूर्व अध्यक्ष सुनील चपलोत के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया गया तथा बारी बारी से राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जी लालवानी ने मैत्री से संगठन व संगठन से सेवा के उद्देश्य को लेकर चलने वाले फेडरेशन की आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि फेडरेशन के सभी ग्रुपों को साथ में लेकर कार्य करूंगा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी ग्रुपों की सहभागिता सुनिश्चित रहेगी । राजस्थान और मालवा के ग्रुपों के सहयोग से सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन विशेष कार्यक्रम रहेगा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मानव सेवा के कार्य फेडरेशन तो करेगा ही पर सभी ग्रुपों को विशेष रूप से करना चाहिए आगे आने वाले 4 जून को फेडरेशन डे पर रतलाम ग्रुप सालों से गौमाता को लापसी वितरण कार्यक्रम करता है उसकी सराहना करते हुए उन्होंने मानव सेवा के कार्य करने पर विशेष जोर दिया है। इस अवसर पर शेखर कटारिया, अरुण चोपड़ा, अनिल वोहरा ,विनोद कोचर ,मुकेश धाकड़, शैलेंद्र चोपड़ा, नितेश नाहर ,संतोष खेमसरा आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में आभार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने माना।