
रतलाम । श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपूताना संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 जून 2022 गुरुवार प्रात: 8 बजे राजमहल परिसर (जेष्ठ शुक्ल तृतीया) को निकलने वाली श्री महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के भव्य शौर्य यात्रा में पधारने के लिए नगर में समाज के करीबन 4000 परिवारजनों को उनके निवास पर जाकर शौर्य यात्रा पधारने का निमंत्रण दिए गए । श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति द्वारा क्षेत्र वार अलग-अलग टीम बनाई गई और उनके द्वारा हर क्षेत्र में समाज जनो के घर- घर जाकर शौर्य यात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया जा रहा है ।
उक्त जानकारी श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति के नरेंद्र सिंह चौहान ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज के राजेंद्र सिंह गोयल, मनोहर सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह देवड़ा, चेन सिंह साँखला, प्रवीण सिंह हारोड, महेंद्र सिंह राठौर , महेंद्र सिंह सिसौदिया, विजय सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी, डाढम सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह पँवार, राजेंद्र सिंह खंगारोत्र, विनोद सिंह सोढ़ा, अजित सिंह साँखला, कमल सिंह सोलंकी, लाखन सिंह शेखावत, वीरेंद्र सिंह डोडिया, राजेश सिंह पंवार, वीरेंद्र प्रतापसिंह, निखिलेश सिंह पँवार, कमलेश सिंह भाटी खंगारोत्र, कोमल सिंह चौहान, अखिलेश सिंह भाटी, मयंक सिंह राठौर, हर्ष सिंह पंवार, किरण तँवर, श्वेता हाडा, जया गोयल, किरण गोयल एवं समिति के वरिष्ठजन एवं युवाओ ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।