चेष्टा चंदवाडिया द्वारा नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मैडल हासिल करने पर हर्ष व्यक्त

रतलाम । रतलाम नगर की नन्ही बालिका चेष्टा पिता गोपाल चंदवाडिया द्वारा इंटरनेट शोटोकन कराटे डो ऑर्गनाइजेशन द्वारा गत दिनों मुम्बई में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में डिफेंस कराटे अकैडमी रतलाम की तरफ से हिस्सा लेते हुए नन्ही बालिका चेष्ठा चंदवाडिय़ा (९ वर्षीय) ने कराते में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर शिल्ड एवं गोल्ड  तथा कराटे काथा में द्वितीय स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर रतलाम एवं मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है । प्रतियोगिता के पश्चात रतलाम आगमन पर रेलवे स्टेशन पर विजेता प्रतियोगियों का भव्य स्वागत भी किया गया ।
चेष्ठा चंदवाडिय़ा को मिली कायमाबी पर महेन्द्र कटारिया, शांतु गवली, बसंत पंड्या, रमेश शर्मा, डिफेंस कराते अकादमी अध्यक्ष शुभम चौहान एवं संचालक और प्रशिक्षक शुभम तलोदिया, रजनीकांत व्यास, विजय सिंह चौहान, शैलेन्द्र अठाना, कृष्णा जगदेव, कपिल मजावदिया, राजेश प्रजापत, किशोर नायक, अशोक गुर्जर, जितेन्द्र पावेचा, राजेश जैन, महावीर चौहान, महेन्द्र, परमानंद गवली, दुर्गाशंकर मोयल, पवन प्रजापत, मनोज खोईवाल, दीपक कुशवाह, आदि ने हर्ष व्यप्त करते उनके इस उपलब्धि पर चेष्ठा के पिता गोपाल चंदवाडिय़ा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया ।

Play sound