जावरा (अभय सुराणा ) । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की मंशानुरूप आंगनबाड़ियों को सवारने एवं आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के बौद्धिक विकास में खिलौने पुस्तक संग्रह के अंतर्गत अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी श्रीमती अंकिता पाटीदार को महिला बाल विकास कार्यालय पर खिलौने प्रदान किए।
इस अवसर पर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अभय कोठारी ने कहां की मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए सार्थक पहल कर रहे हैं तथा जिलाधीश श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी भी आंगनबाड़ियों को मानसिक विकास केंद्रों के रूप में विकसित कर खिलौना अभियान में जुटे हुए हैं ।अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन इन प्रयासों में सहभागी बनकर आंगनवाड़ी के लिए खिलौने प्रदान कर रहा है तथा भविष्य में भी इस हेतु व्यापक संग्रह अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री रमेश मनोहरा , संस्था के प्रमुख श्री जगदीश उपमन्यु , वीरेंद्र सिंह चौहान ,मोहम्मद रफीक मुन्ना एवं सुपरवाइजर श्रीमती सीमा कुरेशी एवं पंकज कुंवर राणावत भी उपस्थित थी। परियोजना अधिकारी श्रीमती अंकिता पाटीदार ने अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के सभी साथियों का सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।