2027 जनगणना: जैन समाज की सटीक गणना के लिए मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का मिला मंगल आशीर्वाद

इन्दौर (राजेश जैन दद्दू) । राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ द्वारा आगामी 2027 की जनगणना के प्रति सकल जैन समाज को जागरूक करने और समाज की सही जनसंख्या दर्ज कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह बैठक छत्रपति नगर, इन्दौर में परम पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित की गई।
बैठक में मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने संपूर्ण जैन समाज को संबोधित करते हुए उपदेश दिया कि आगामी जनगणना में समाज के प्रत्येक व्यक्ति और परिवार की सटीक व सही जानकारी दर्ज कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि जैन धर्म और समाज की वास्तविक संख्या व पहचान स्पष्ट रूप से सामने आ सके।

बैठक में यह रणनीति हुई तय:
राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के अध्यक्ष राकेश गोहिल एवं उपाध्यक्ष टी.के. वेद ने बताया कि बैठक के दौरान जनगणना में जैन धर्मावलंबियों की सही गणना सुनिश्चित करने तथा पूरे समाज में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।

वरिष्ठ सामाजिक प्रमुखों की रही उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक में इंदौर के प्रमुख सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। आयोजन में मुख्य रूप से:
हंसमुख गांधी, डॉ जैनेन्द्र जैन, प्रदीप बड़जात्या, डी.के. जैन, इन्द्र कुमार सेठी, कैलाश वेद, शेखर छाबड़ा
राजेश दद्दू, मयंक जैन , स्वप्निल जैन , विमल अजमेरा, देवेन्द्र सेठी, जेनेश झांझरी,पिंकेश टोंग्या एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल,मंजु अजमेरा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने समाज हित में इस जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *