रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य, पंच एवं सरपंच पद के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा का कार्य मंगलवार देर रात तक जारी रहा। संवीक्षा के उपरांत जिले में शेष नाम निर्देशन पत्रों की स्थिति इस प्रकार रही। जिला पंचायत सदस्य के कुल स्वीकृत फॉर्म 127, जनपद पंचायत सदस्य के कुल स्वीकृत फार्म 681, सरपंच पद के कुल स्वीकृत फार्म 2623, पंच पद के कुल स्वीकृत फार्म 8516 रहे।
अभ्यर्थिता से नाम वापसी 10 जून शुक्रवार अपराह्न 3:00 बजे तक हो सकेगी। अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद 10 जून शुक्रवार को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचक प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।