
रतलाम । विश्व प्रसिद्ध नमकीन सोना मावा के साथ-साथ ऐतिहासिक रतलाम पावन धरोहर राजमहल महलवाडा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योगमय यज्ञमय भक्तिमय हरा-भरा हों स्वतंत्र स्वराज हमारा जन-जन हर घर-परिवार समाज संकल्प लिए समस्त रतलाम नगरवासी योग से निरोग दिव्य आयोजन में आमंत्रित हैं । जिला आयुष विभाग रतलाम एवं पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम द्वारा तीन दिवसीय पतंजलि नि:शुल्क योग यज्ञ ध्यान चिकित्सा शिविर का आयोजन महलवाडा परिसर पैलेस रोड़ रतलाम में दिनांक 18 से 20 जून 2022 समय:-प्रात: 5 से 7 बजे तक आयोजित होगा । तीन दिवसीय पतंजलि नि:शुल्क योग यज्ञ ध्यान चिकित्सा शिविर भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल का विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा ।