रतलाम।वाघेला गो सेवा ग्रुप द्वारा नगर मे आम जनों को भारतीय परंपरा के अनुसार अपने आयोजन करने की एक नई प्रथा का प्रयास प्रारंभ किया गया था जो पहले बहुत कम लोग इन आयोजनों में यह कार्य करते थे अब यह संख्या धीरे धीरे बढ़ रही है शेखावत परिवार में अपने पुत्र का जन्मदिन पर अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को उनकी पसंद के अनुसार मीठे भोजन का रस वादन कराया गया। इसी प्रकार सिंगड़ परिवार द्वारा अपनी माता जी की स्मृति में नगर की प्रमुख गौशालाओं में गौ माताओं को हरे चारे का गो भोजन कराया गया। इसी कड़ी में आज बाबूलाल जी सिसोदिया का 72 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कॉलेज रोड स्थित कॉलेज ग्राउंड के पास झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले परिवारों को बरसात के मौसम में बहुत अधिक परेशानी होती थी उनके छोटे-छोटे बच्चे भी झोपड़ी में पानी ऊपर से गिरने के कारण परेशान होते थे । सिसोदिया परिवार द्वारा उन्हें प्लास्टिक की बरसाती का वितरण किया गया। वाघेला गो सेवा ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला ने नगर वासियों से निवेदन किया है कि जो भी परिवार इस प्रकार के आयोजन अगर करना चाहता है तो आपके बजट के अनुसार इस प्रकार के आयोजन की पूरी व्यवस्था की जाएगी इस कार्य के लिए आप इस नंबर पर जो 94251 04905 पर संपर्क कर सकते हैं। जिसमें आपको आपके इस प्रकार के आयोजन की पूरी व्यवस्था हमारे समिति के सदस्यों द्वारा की जावेगी। आज के आयोजन में अपनी सेवा देने वाले दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, कैलाश सोमानी, गोविंद सिंह शेखावत ,महावीर सिंह शक्तावत, रामचंद्र भाटी, राजकुमार हाडा आदि उपस्थित थे।