
रतलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियाँ नगर पालिक निगम रतलाम ने शुरू कर दी हैं । इसी के तहत आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम रतलाम ने शहर के सफाई मित्रों एवं घर घर कचरा संग्रहण वाहन के चालकों के एक क्षमता निर्माण कार्यशाला / प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया ।
अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यषाला में सफाईमित्रों को बताया गया कि कैसे उन्हें घर घर से कचरा संग्रहित करना है , कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए किस तरह उन्हें कचरे को सुरक्षित तरीके से संग्रहित लर उसका निष्पादन करवाना है एवं इसके साथ ही कैसे उन्हें स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना है । वाहन चालकों को वाहन की गति के संबंध में , वाहन को साफ सुथरा रखने से लेकर वार्ड में रहवासियों के साथ शिष्टाचार के साथ व्यवहार करने संबंधी सभी जानकारी दी गयी ।