पंचकल्याणक महोत्सव के सभी महा पात्रों का चयन बिना किसी बोली के निर्विरोध संपन्न हुआ

धनबाद । मुनि श्री 108प्रमाण सागर जी मुनिराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव (धैया) धनबाद आज बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मुनीवर प्रखर वक्ता 108 मुनि श्री प्रमाण सागर 108 मुनि श्री अरह सागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव के सभी महा पात्रों का चयन बिना किसी बोली के निर्विरोध संपन्न हुआ । भगवान के माता पिता का सौभाग्य श्री विजय जैन , गोधा और उनकी धर्मपत्नी को मिला हैं । सौधर्म इंद्र का सौभाग्य श्री संजय जैन नीलम गोधा जी को प्राप्त हुआ । कुबेर इंद्र प्रतीक निशा गोधा महायज्ञ नायक सुशील साधना बाकलीवाल यज्ञ नायक बिनोद संतोष गोधा । ईशान इंद्र नवीन रिद्धि गोधा, सनत इंद्र मनीष उषा झांजरी , महेंद्र इंद्र प्रमोद राखी जैन , राजा श्रेयांश चक्रेश हेमलता जैन ,राजा सोम प्रमोद सविता जैन इलाहाबाद, भरत चक्रवर्ती बिमल रेनू साह ,बाहुबली मुकेश कामना गंगवाल , ब्रह्म इंद्र सुशील राजुल जैन, लांतव इंद्र अरुण ललिता जैन , कापिस्ठ इंद्र संतोष रेणु गंगवाल , शुक्र इंद्र मनीष पायल साह,गिरिडीह,महा शुक्र इन्द्र विनीत जय श्री गर्ग ,आनंत इंद्र विनोद तारा देवी गंगवाल को सौभाग्य प्राप्त हुवा । संपूर्ण धनबाद जैन धर्म के झंडो और अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांतो के नारों से पटा हुवा है । उक्त जानकारी निर्दोष जैन लक्ष्य धनबाद,राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन कोडरमा ने दी ।

Play sound