आखरी सोमवार को निकलेगी शाही सवारी
रतलाम । भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व श्रावण महोत्सव नगर के अति प्राचीन श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम के साथ मनाया जाएगा । श्रावण मास के हर सोमवार को भगवान श्री गढ़़ कैलाश की महाआरती के साथ महाप्रसादी का विशेष आयोजन होगा।
उक्त जानकारी श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति के प्रवक्ता सूरजमल टांक ने देते हुए बताया कि यह निर्णय श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति की बैठक में लिया गया। समिति की बैठक 19 जून रविवार को सुबह श्री गढ़ कैलाश मंदिर परिसर पर समिति अध्यक्ष व सदस्यों की मौजूदगी में हुई। श्रावण मास पर भगवान श्री गढ़ कैलाश का प्रतिदिन अभिषेक, मनोहारी श्रंगार और पूजा अर्चना के साथ आरती का विशेष आयोजन किया जाएगा। हर सोमवार को शाम 7 बजे भगवान श्री गढ़ कैलाश की महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन करने का निर्णय लिया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक मे श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री भूत भावन श्री गढ़ कैलाश महादेव की शाही सवारी का भी निर्णय लिया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने श्रावण मास त्यौहार को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में समिति संरक्षक सतीश राठौर जानी, अशोक चौटाला, अध्यक्ष सतीश भारती एवं समिति के प्रदीप कटारिया, कन्हैयालाल राठौर, नारायण जायसवाल, कैलाश राठौर पटेल, कैलाश चौहान, राजेंद्र पवार, बद्रीलाल व्यास, अमित सोनी , राजकुमार विश्वकर्मा , सुरेश सांखला, पंकज कसेरा , सूरजमल टाक , धर्मेंद्र रेडा, हीरालाल गहलोत , नरेश पाटीदार आदि मौजूद रहे ।