निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव ने किया निरीक्षण
रतलाम । नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नाम निर्देशन पत्रों की सोमवार को संवीक्षा की गई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मध्यप्रदेश शासन के पूर्व सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने संवीक्षा कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गेहलोत, एसडीएम श्री संजीव केशव पांडे, सुश्री कृतिका भीमावद भी मौजूद थे।
कलेक्ट्रेट रतलाम में नगर निगम महापौर एवं रतलाम नगर निगम के वार्ड पार्षदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य किया गया। इस दौरान नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी भी मौजूद रहे।