रतलाम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में वृहद योग आयोजन होगा। रतलाम जिला मुख्यालय पर विधायक सभागृह बरबड़ एवं महलवाड़ा परिसर में तथा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में विरुपाक्ष महादेव मंदिर प्रांगण बिलपांक में वृहद योग आयोजन होंगे । कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का प्रसारण होगा। योग आयोजन का भी सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
21 जून को सभी शासकीय एवं अशासकीय माध्यममिक, हाईस्कूल तथा उच्चतर माध्यमिक शालाओं में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन शालाओं को कक्षा 7 वीं एवं उससे ऊपर पढने वाले कक्षाओं के विद्यार्थी, शिक्षक तथा स्टाफ सामूहिक योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। समस्त शासकीय, अशासकीय, शैक्षणिक संस्थाओं में इसे आवश्यक रुप से आयोजित किया जाएगा।
कामन योग प्रोटोकाल के अनुसार प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा योग कराया जाएगा। बडे स्तर की शालाओं में बजट की उपलब्धता के अनुसार प्रोजेक्टर की व्यवस्था की जा सकेगी और योग कार्यक्रम का प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से ही किया जा सकेगा। यह कामन योग प्रोटोकाल फिल्म स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in पर उपलब्ध है।