सुनहरा मौसम आने वाला है

अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)

बेहद तपन के बाद अब सुनहरा मौसम आने वाला है सूखे पेडो मे नए फूल पत्तियां आयेगी पेड़ सदाबहार हो जाएंगे चारों और हरियाली होगी, ठंडी हवाओं के झोंके और रिमझिम बरसात यह ऐसा अवसर है जब आप कोई भी बीज बो देंगे या कोई भी कलम लगाएंगे तो उसमें से नया पौधा फूट पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि नवजीवन संचार का यह गोल्डन समय है। यदी इसे हम अपने निजी जीवन से जोड़े तो हमारे लिए यह मौसम कितना लाभ प्राप्त होगा इसकी गणना करना जरूरी है और इसके बाद जो मौसम आएगा ठंड का खूब अच्छा खाना पहनना घूमने फिरने का मन बनना यही तो इन्हीं दिनों होगा। अतः हम अब तैयार हो जाएं एक सुनहरे मौसम के आगमन के लिए हैं। रिमझिम बरसात मैं नहाना बच्चों के साथ पानी में छपाक छपाक करना छाता लेकर गुजरना और जरा से भिगने के बाद चाय पकौड़ी, ओहो, आप यह सब कल्पना करें यह सब अब आने वाले समय में साकार होने वाली बाते है। प्रकृति में हमारे लिए बहुत कुछ है बस हम समझ नहीं पाते हैं उसका आनंद नहीं उठा पाते। पर हां यह भी सच है कहीं-कहीं प्रकृति का यह सब प्रकोप भी बन जाता है जब खूब बरसात होती है बाढ़ आती है और यही हमारे सतर्क होने का समय भी रहता है। ध्यान रखना है बरसात के समय नदी नालों से दूर रहना है क्योंकि बहता पानी का बहाव बहुत तेज होता है वह सब कुछ अपने साथ बहाकर ले जाता है।

Play sound