जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम का पंचम शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। सजनप्रभा में आयोजित समारोह मे नवीन अध्यक्ष्य वैभव मेहता एवम सचिव तरुण डांगी के साथ नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ली।
संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकरी देते हुए बताया कि मैत्री परिवार की वर्ष 2022-23 के लिए नवीन कार्यकारणी एवम पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
सत्र 2022-23 के नवीन अध्यक्ष वैभव मेहता एवम सचिव तरुण डांगी के साथ चंदन सेलोत-सह सचिव, नीलेश मंडलेचा एवम दीपक सेलोत- उपाध्यक्ष, संजय जैन एवम अरुण मूणत- कोषाध्यक्ष , सचिन मांडोत- प्रबंधन सचिव, प्रवीण पटवा एवम मनोज सिंगावत- नॉमिनेशन कमिटी, विनय वोहरा,सिद्धार्थ बोराणा एवम मिलन राखेचा- प्रोजेक्ट कमिटी, मनोज अग्रवाल- प्रचार सचिव, अमित गंग एवम राहुल सकलेचा – सांस्कृतिक सचिव,भावेश गदिया एवम गौरव कास्टिया-प्रेसिडेंट इलेक्ट, राहुल नवलखा, आकाश कोठारी, संदीप बोथरा, सौरभ वोहरा,मयंक जैन एवम संदीप सकलेचा कार्यकारणी सदस्य आदि ने शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय हेमंत जैन उपाध्यक्ष जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन ने की। मुख्य आतिथ्य श्री अभय सेठिया पूर्व अध्यक्ष जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन , श्री एच एल मेहता पूर्व उपाध्यक्ष जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन , श्री दीपेंद्र कोठारी पूर्व उपाध्यक्ष जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन , श्री प्रितेश गादिया प्रेसिडेंट इलेक्ट मप्र रीजन, श्री राहुल चपरोद सचिव मप्र रीजन ने प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुवात मंगलाचरण से हुई जिसकी प्रस्तुति रीना कोठारी,नीलम कोठारी,रक्षम कोठारी, राखी गादिया, प्रणीता मंडलेचा एवम रूपाली नवलखा ने दी।
ग्रुप के बच्चो के द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गयी जिसे जयति नवलखा, अक्षी गदिया,क्रियांशी मेहता एवम नेतवी सिंगावत द्वारा प्रस्तुत किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष्य अमित कोठारी ने स्वागत उद्बबोधन में मैत्री परिवार पर चर्चा करते हुए सभी का स्वागत किया।
निवर्तमान अध्यक्ष नीलेश कोठारी ने मैत्री परिवार के कार्यो की समीक्षा प्रस्तुत की ।
नवीन अध्यक्ष्य वैभव मेहता ने अपने अध्यक्षीय उदबोदन मे सेवा कार्यो पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान जैनत्व से जुड़ते हुए कई सदस्यों ने सामूहिक रूप से चौमासे मे जमीकंद त्याग किया।
सेवा कार्यो को शुरु करते हुए 5 साधर्मिक परिवार को हर महीने किराना किट वितरण करने का लक्ष्य लिया गया। जन चेतना परिषद के माध्यम से दो बच्चो के खर्च के लिए आवश्यक धन राशि प्रदान की गई। अमित कोठारी , मयंक कोठारी, नीलेश कोठारी, अर्पित संघवी, अवि धम्मानी, आशीष नवलखा, ओनिल पगारिया, राहुल रांका एवम प्रियेश छाजेड़ आदि ने नवीन सत्र के लिए अग्रिम शुभकामनाये प्रेषित की।

Play sound